गूगल अकाउंट जो की गूगल का एक सर्विस है । जो हमारे जीमेल अकाउंट से जुड़ा होता है।कई लोग गूगल अकाउंट में अपना महत्वपूर्ण जानकारी, फोटोज, घटना, पासवर्ड,आदि save कर रखते है।वो कुछ ऐसी प्राइवेट जानकारी सेव कर के भी रखते है जिसे वो सुरक्षित रखना चाहते है।
आज के इस दुनिया में सभी कोई अपना डाटा ऑनलाइन सेव करना चाहते है जिससे कि एक गूगल अकाउंट है । हम अपना डाटा इसके द्वारा आसानी से पुनः प्राप्त कर सकते है। कई लोग गूगल अकाउंट को गलत ढंग से उपयोग करते है जिससे कि आपका अकाउंट असुरक्षित होने का खतरा बढ़ जाता है। आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे की हम अपने गूगल अकाउंट को सेक्योर कैसे रखें।
गूगल अकाउंट को सुरक्षित कैसे रखें:-
अपने गूगल अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए आप कुछ खास टिप्स अपना सकते हैं जिससे किआप अपना अकाउंट हैकर से सुरक्षित रख सकते हैं। तो चलिए स्टार्ट करते हैं।
इसके लिए आप कुछ खास टिप्स अपना सकते है।
- अपने सिक्योरिटी को चेक करते रहे:-
1)two-step verification चालू कर।
2)रिकवरी ऑप्शन चालू करके
3)ऐसे ऐप्स या जो आपके डाटा को एक्सेस कर रहे है।
4) अपने फोन में स्क्रीन लॉक ऑन कर।
साथ ही गूगल का सुरक्षा जाँच करें का उपयोग करें। यह आपके अकाउंट की सुरक्षा को निगरानी में रखता है और किसी अन्य गतिविधियों की सूचना देता है।
2.अपने सॉफ्टवेयर कि अपडेट करते रहे:-
इसके लिए आप अपने मोबाइल में हमेशा अपने ब्राउज़र,ऐप्स और ऑपरेटिंग सिस्टम को ऑपरेटिंग रखने की जरूरत होती है। क्योंकि किसी भी ऐप्स ,या ऑपरेटिंग सिस्टम में अपडेट इसीलिए दिए जाते है ताकि उसमें उपस्थित bugs या समस्या को fix कर सके
3)मजबूत,अद्वितीय(unique) पासवर्ड उपयोग करें जिसका की आप कही भी उपयोग न करते हो:-
इस इस दुनिया में अधिकतर लोग एक ही पासवर्ड का यूज़ हर अकाउंट में यूज करते रहते है। हमें अपना पासवर्ड सरल नहीं बनाना चाहिए ना तो अपना डेट ऑफ बर्थ को पासवर्ड बनाना चाहिए ना तो 12345678 को ,ना तो मोबाइल नंबर को।या तो काहे कि ऐसा पासवर्ड न बनाए जिसे की हर कोई अंदाज़ लगा सके। इसी तरह की गलती से आप आसानी से हैक के शिकार हो सकते है इसलिए मजबूत अद्वितीय पासवर्ड बनाए। किसी के साथ भी अपना पासवर्ड साझा न करें।
4)ऐसे एप्स या कुछ भी जिसका की यूज आप नहीं करते उन्हें अन इंस्टाल कर दे।:-
ऐसे ऐप्स जिसका की यूज आप नहीं करते या तो रिस्की प्रतीत होते है ऐसे ऐप्स को जल्द से जल्द हटा दे। क्योंकि यह आपके मोबाइल के लिए कुछ नहीं केवल स्टोरेज फुल करने या हानि पहंचाने का साधन है।
5) स्पैम मैसेज और कॉन्टेक्ट से सावधान रहे।
ऐसे मैसेज और कॉन्टेक्ट जो अटपटा सा,या ऐसा जैसा कि हो ही ना,ऐसे संदेहशील रिक्वेस्ट, ईमेल्स व वेब पेजेस से बच कर रहे।
6) दो-प्रमाणीकरण (2FA) सक्रिय करें:
अपने गूगल अकाउंट में दो-प्रमाणीकरण (2FA) सक्रिय करें। इससे आपके अकाउंट की सुरक्षा दोगुनी हो जाती है। जब भी आप लॉगिन करेंगे, तो आपको एक कोड दिया जाएगा जो आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आएगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा।
7) अकाउंट पुनर्प्राप्ति जानकारी को अपडेट करें:
अपने गूगल अकाउंट में सही पुनर्प्राप्ति ईमेल और मोबाइल नंबर जोड़ें। अगर कभी आपका पासवर्ड भूल जाए या फिर अकाउंट हैक हो जाए, तो ये जानकारी आपको अकाउंट को फिर से पुनर्प्राप्त करने में मदद करेगी।
8) संदिग्ध गतिविधि की निगरानी करें:
अपने अकाउंट की गतिविधियों को निगरानी में रखें। अगर कोई अन्य डिवाइस या किसी अनजान स्थान से लॉगिन हो रहा है, तो तुरंत अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं।
9) तीसरी-पक्ष का पहुंच:
अपने अकाउंट को तीसरे-पक्ष एप्स और वेबसाइट से जोड़ने से पहले दोबारा सोचें। केवल विश्वसनीय और जरूरी एप्स को ही अपने अकाउंट से जोड़ें।
10)नियमित पासवर्ड परिवर्तन:
नियमित रूप से अपना पासवर्ड बदलते रहें।
11) गोपनीय जानकारी साझा न करें:
किसी भी अनजान व्यक्ति से अपने गूगल अकाउंट का पासवर्ड, OTP, या किसी भी गोपनीय जानकारी का साझा न करें।
12) सार्वजनिक कंप्यूटर का उपयोग न करें: किसी भी सार्वजनिक कंप्यूटर या साइबर कैफे में अपने गूगल अकाउंट में लॉगिन न करें, क्योंकि यह आपकी गोपनीय जानकारी को खतरे में डाल सकता है।
इन कदमों को अपनाने से आप अपने गूगल अकाउंट को अधिक सुरक्षित रख सकते हैं।
आशा करता हूं कि आपको हमारी जानकारी पसंद आयी होगी।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam links and wrong talk in comment