दोस्तो हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्म निर्भर और इनोवेटिव बनाने के लिए 4जुलाई2020 को आत्म निर्भर इनोवेशन चैलेंज लॉन्च किया है। इसमें आप ऑफिस & प्रोडक्टिविटी, सोशल नेटवर्किंग, ई लर्निंग, एंटरटेनमेंट, स्वास्थ्य & कल्याण, बिज़नेस,न्यूज और गेम्स से संबंधित ऐप्स क्रिएट कर सकते हैं और 20 लाख तक के इनाम पा सकते हैं।
प्रधान मंत्री ने स्वदेशी का प्रचार करते हुए इस ऐप को "मेक इन इंडिया फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड" नाम का मंत्र दिया। और इस मकसद से लोगो को प्रेरित किया।
प्रधान मंत्री ने अपने ट्विटर में 4 जुलाई को ट्वीट किया।
इसमें प्रधान मंत्री ने कहा कि यह "चैलेंज आपके लिए है अगर आपको लगता है कि इस तरह के प्रोडक्ट है या आप इस तरह के प्रोडक्ट बनाने का विजन व विशेषता है तो मै अपने टेक कम्युनिटी के सभी दोस्तों से आग्रह करता हूं कि वे इसमें participate करे।"
इनोवेशन चैलेंज प्रक्रिया:-
1) यह innovate.mygov.in पर उपलब्ध मिल जाएगा।
2) इसका लास्ट डॉट 18 जुलाई 2020 है।
3,) इसमें अप्लाई करने से पहले आपको www.mygov.in में साइन अप या साइन इन करना होगा।
4) प्रस्ताव एक बार सबमिट हो जाने पर आप उसमे कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं।
5) गलत इंफॉर्मेशन देने पर आपका प्रस्ताव रिजेक्ट हो जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथि:-
18 जुलाई के बाद 20से24 जुलाई तक - स्क्रीनिंग
27 जुलाई से 3 अगस्त तक :- मूल्यांकन
थैंक यू फ्रेंड्स
आशा करता हूं कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी।

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam links and wrong talk in comment